Masjid Mein Agarbatti Jalana | मस्जिद में अगरबत्ती जलाना

Masjid Mein Agarbatti Jalana


📝   सवाल    

मस्जिद के अन्दर अगरबत्ती जलाना चाहिए या नहीं ?


📝   जवाब    

मस्जिद में अगरबत्ती जलाने से कोई हर्ज नहीं है इस लिए कि उसके जलाने से मक़सद खुशबू का लेना होता है ये सही है हां मगर जैसा कि कुछ ऐसी अगरबत्ती होती है जिसकी खुशबू अजीब तरह की हो जिसकी खुशबू इंसान को भी नागवार गुज़रे उसे मस्जिद में ले जाना या खा कर उसमें जाना हरगिज़ जायज़ नहीं और क्योंकी मस्जिद के अन्दर माचिस जलाने से उसकी बू आयेगी इस सुरत में मसजिद के बाहर अगरबत्ती जलाकर मस्जिद में लगा सकता है हदीस शरीफ़ में है कि

हुज़ूर अकरम सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि जो उस बदबूदार दरख़्त लहसुन, प्याज़ से खाए हमारी मस्जिद के क़रीब हरगिज़ न आए कि फरिश्तों को उस चीज़ से तकलीफ होती है जैसे आम आदमी को तकलीफ़ होती है 

📚{ मिशकात शरीफ़, जिल्द 1, हदीस 736}


Post a Comment

0 Comments