Islamic Quiz in Hindi - इस्लामिक सवाल जवाब

 Islamic Quiz in Hindi - इस्लामिक सवाल जवाब



🍁🍁🍁🍁🌹🌹🌹🌹🌹🍁🍁🍁🍁

 📝     सवाल      

किस जानवर को ज़िब्ह करेंगे और किस जानवर को नह़र ?

📝     जवाब       

ऊंट को नह़र बछड़े बकरी दुमंबा वगैरह को ज़िब्ह करना सुन्नत है और अगर उसका अक्स (उल्टा) किया यानी ऊंट को ज़िब्हकिया और बछड़े वगैरह को नह़र किया तो जानवर उस सुरत में भी हलाल हो जाएगा मगर ऐसा करना मकरुह है कि सुन्नत के खिलाफ़ होगी

📚{दुर्रे अलमुखतार, जिल्द 9, सफ्ह 491}


🌹🌹🌹🌹🌹

📝      सवाल        

क्या औरतों को जानवर ज़िब्ह करना जायेज़ है?

📝     जवाब        

औरत भी जानवर ज़िब्ह कर सकती है और उसके हाथ का ज़िब्ह किया हुवा जानवर हलाल है मर्द और औरत सब उसे खा सकते हैं

मिश्कात शरीफ़ किताबुस्सैद वलज़िब्ह सफा 357 पर बुखारी शरीफ़ के हवाले से इसके जायेज़ होने के साफ हदीस मौजूद है जिसमें ये है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने एक लड़की के हाथ की ज़िब्ह की हुई बकरी का गोश्त खाने की इजाज़त दी

ज्यादा तफसील के लिए देखिए हुज़ूर मुफ्ती आज़म हिंद अलैहिर्रहमां का। फतावा मुस्तफविया जिल्द सोम सफा 153 और फतावा रजविया जिल्द 8 सफा 328

खुलासा ये कि औरतों के लिए भी मर्दों की तरह हलाल जानवरों और परिंदों को ज़िब्ह करना जायेज़ है जो इसे गलत कहे वह ख़ुद गलत है ना समझ है समझदार बच्चे का ज़िब्ह किया हुआ जानवर भी हलाल है 

मुसलमान अगर बदकार हो हरामकार हो उसका भी जबिहा जाएज है नमाज़ रोज़े का पाबंद ना हो उसका भी जबीहा जायज है 

हां नमाज़ रोज़ा छोड़ना और हराम काम करना इस्लाम में बहुत बुरा है 

दुर्रमुख्तार में है कि ज़िबह करने वाले के लिए मुसलमान और आसमानी किताबों पर ईमान रखने वाला होना काफ़ी है अगरचे औरत ही हो

📚{दुर्रमुख्तार किताबुज़्ज़ीबह, जिल्द 2, सफा 228}


आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां अलैहिर्रहमां फरमाते हैं कि ज़िबह के लिए दिने सवामी (आसमान) दिन) शर्त है आमाल शर्त नहीं 

📚{फतावा रजविया ,सफा 333}

हां जो लोग काफ़िर गैर मुस्लिम हों या उनके अकिदे की खराबी या रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी की वजह से उन्हें इस्लाम से ख़ारिज और मुर्तद करार दिया गया हो उनके हाथ का जबीहा हराम व मुरदार है

📚{गलतफहमियाँ और उनकी इस्लाह, सफा 160,161}


🌹🌹🌹🌹

📝      सवाल       

हलाल जानवर की कलेजी खाना कैसा है ?

📝      जवाब       

हलाल जानवर की कलेजी खाना जायज़ और हलाल है रसूल अल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि 

तर्जमा

तुम्हारे लिए दो मरे हुए जानवर और दो खून हलाल है वह मुर्दे मछली और टिड्डी है और दो खून कलेजी और तिल्ली है 

📚{इब्न माजा , जिल्द 2, सफा 1102}


🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

🕋Islamic Sawal Jawab Group 🕋 

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

Post a Comment

0 Comments