मुस्लिम औरतों का मंगलसूत्र पहनना ?

 

مسلم عورتوں کا منگل سوتر پہننا

    सवाल।      

मुझे कुछ दोस्तों से पता चला कि इन इलाकों में मुस्लिम औरतें शादी में एक हार का उपयोग इस्तेमाल करती हैं जिस तरह हिंदुओं में मंगलसूत्र होता है तो किया मुस्लिम औरतें मंगलसूत्र का इस्तेमाल कर सकती हैं ?


         जवाब।         

अगर ये ज़ेवर किसी इलाक़े में गैर मुस्लिम औरतों का नारा हो की उस इलाक़े में वही पहनती है और कोई औरत मंगलसूत्र पहनते हुई दिखी तो ये समझा जाए कि वह गैर मुस्लिम है तो उस इलाक़े में मुस्लिम औरतों को मंगलसूत्र पहनना मकरूह और नाजायेज़ है

      हदीस।       

" अन इब्ने उमर काला काला रसूलुल्लाही सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम मन तशब्बहा बे क़ौमी फहुवा मिनहुम "

"हज़रत उमर से मरवी है उन्होंने कहा कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया कि जो शख़्स जीस कौम की मुशाबहत इख्तियार करे वह उन्हीं में से है "

{सुनन अबि दाऊद 4031}

और जीन इलाकों में ये गैर मुस्लिम औरतों का नारा ना हो तो वहां मुस्लिम औरतों का मंगलसूत्र पहनना जायेज है और इस में कोई कराहत नहीं की ज़ेवर बजाए खुद मुबाह है ।


👇इसे भी ज़रूर पढ़ें 👇

Gusal का तरीका 


    इस्लामिक सवाल जवाब ग्रुप     

Post a Comment

0 Comments