मस्जिद में खुद के लिए मांगना चाहिए या नहीं ?

Islamic Sawal Jawab Group


 मस्जिद में अपनी जात के लिए सवाल करना 

आज कल मस्जिदों में सवाल करने और भीख मांगने का रिवाज बहुत बढ़ता जा रहा है, अक्सर ये देखा जाता है कि, इधर इमाम साहब ने सलाम फेरा उधर किसी ना किसी ने और कभी कभी कई कई लोगों ने अपना दुखरा सुनाना और मदद करो भाई की पुकार लगाना शुरू कर देते हैं,

जबकि ये बहुत ही गलत तरीका है ऐसे लोगों को इस हरकत से बाज़ रखा जाए और मस्जिद में भिख मांगने से सख्ती से रोका जाए

सदरुष शारिया हजरत मौलाना अमजद अली साहब रहमतुल्लाह अलैह फरमाते हैं,

"_मस्जिद में सवाल करना हराम है और उस साइल को देना भी मना है _"

📚{बहारे शरीअत,जिल्द 3,सफः 184}

उसका तरीका ये होना चाहिए कि ऐसे लोग या तो बाहर दरवाज़े पर सवाल करें या फिर मस्जिद के इमाम से कह दें कि वह उनकी ज़रूरत से लोगों को आगाह कर दें।

इसे भी ज़रूर पढ़ें 👇

छींक का अर्थ 

  इस्लामिक सवाल जवाब ग्रुप  


Post a Comment

0 Comments