islamic sawal jawab-इस्लामिक सवाल जवाब
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
📝 सवाल
नमाज की रकत भूल जाए तो क्या करे?
📝 जवाब
अगर नमाज़ के दौरान रकातों की गिनती में शक पैदा हो जाए और याद ना आए कि ये कौनसी रकत है
और गालीबे गुमान भी कायम ना हो सके यानी दोनों जनीब बराबर जहन जाए {जैसे} शायद ये तीसरी रकत है? या शायद चौथी रकत है?
तो इस सुरत में कम वाली रकात इख्तियार करने का हुक्म है इसलिए तीसरी रकात तसौवुर करते हुए उस रकात के सज्दों के बाद काअदा करें
और फ़िर चौथी रकअत के बाद दोबारा काअदा करते हुए सजदा सहू से नमाज़ पुरा करें।
📚{नुरुल इज़ाह, जुज़ 1, सफा 183}।
🌹🌹🌹🌹
📝 सवाल
सुन्नते मुअक्कदह और सुन्नते गैरमुअक्कदह में क्या फर्क है ?
📝 जवाब
इन में दो बुनियादी फ़र्क है इनके अलावा बाक़ी नमाज़ हस्बे दस्तुर अदा की जाएगी
- सुन्नते मुअक्कदह के पहले काअदा में अत्तहिय्यात मुकम्मल करते ही फ़ौरन उठना वाजीब है जबकि सुन्नते गैरमुअक्कदह और दुसरी नफल नमाजौं में अत्तहिय्यात मुकम्मल पुरा करने के बाद दुरूद भी पढ़ सकते हैं
- सन्नते मुअक्कदह की तिसरी रकात में सना नहीं पढ़ेंगे अलबत्ता सुरह फातिहा से पहले बिस्मिल्लाह पढ़ना मुस्तहब है जबकि सुन्नते गैरमुअक्कदह , सलातुत तस्बीह और दुसरी नवाफिल में तीसरी रकात शुरु करते वक्त सना और ताऊज व तस्मिया पढ़ना सुन्नत या मुस्तहब है।
📚{फतावा रजविया, जिल्द 7, सफा 443}।
🌹🌹🌹🌹
🌹Islamic sawal jawab🌹

0 Comments